रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे. रायपुर में वह ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस 2026 में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे देवेंद्र नगर स्थित बालाजी विद्या मंदिर में ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में शिरकत करेंगे. वहीं रात 9 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे।







