छत्तीसगढ़रायपुर

असम में शपथ समारोह में शामिल होंगे CM विष्णु देव साय, शाम को रायपुर में BJP कोर ग्रुप बैठक

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज असम में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके अलावा वह रायपुर लौटने के बाद शाम को भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में शामिल होंगे.जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह शाम 5:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे. करीब 5 बजकर 55 मिनट पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे. यहां वह शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे. रात 10:05 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts