भिलाई

निगम आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर किये समीक्षा

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (एस.डब्लू.एम नियम 2026) अंतर्गत नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट का पृथक्करण, परिवहन एवं निपटान चार श्रेणियों में अनिवार्य रूप से किया जाना है।
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज निगम सभागार कक्ष में स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक लिए। जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के आधार पर कार्य को प्राथमिकता देने कहा गया है। जैसे- गीला अपशिष्ट, सूखा अपशिष्ट, सैनिटरी अपशिष्ट, विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट को समय पर किया जाना है। बल्क वेस्ट जेनरेटर, समय-सीमा का निर्धारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु उपलब्ध अधोसंरचना का अंकेक्षण, लीगेसी वेस्ट डंपसाइट, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, ठोस अपशिष्ट संग्रहण हेतु क्रय किये जा रहे कार्यों को प्राथमिकता देने कहा है। नवीन वाहनों एवं पूर्व से कार्यरत वाहनों में चार-कक्षीय संग्रहण, जन जागरूकता, आनलाइन शिकायत, शिक्षण संस्थाओं की सहभागिता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का क्रियान्वयन नहीं होने की स्थिति में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अर्थदण्ड का प्रावधान किया गया है।
निगम आयुक्त ने समीक्षा बैठक में सभी नागरिकों से अनुरोध किए हैं, सभी नागरिक अपनी घरों से निकलने वाले कचरा को पृथक करके महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को दें जिससे एस एल आर एम सेंटर के कार्यों को आसान किया जा सके और होने वाले व्यय में कमी की जा सके । साथी आसपास एवं रोड के स्वच्छता को बेहतर किया जा सकेगा । स्कूल, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में सामुदायिक शौचालय का उपयोग पश्चात् अन्य व्यक्ति हेतु साफ सुथरा वातावरण रखने हेतु आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है।
बैठक में आयुक्त के आदेशानुसार मुख्य कार्यालय एवं पांच जोन के स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम अपने-अपने मैदानी क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगें। साथ ही नागरिको में स्वच्छता को लेकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से जन जागरूकता लाने अभियान एवं मुनादी भी कराये जाने निर्देशित किया गया है। जिससे भिलाई को सुन्दर एवं स्वच्छ वातावरण बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से जोन आयुक्त ऐशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाए स्वास्थ्य अधिकारी गुप्ता जी, सर्व जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts