रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3 बजे सीएम साय मंत्रालय जाएंगे. वह मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर सकते है. इसके बाद सीएम शाम 6:30 बजे आमासिवनी स्थित निजी रिजॉर्ट पहुचेंगे, जहां आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे।







