नवा रायपुर (विश्व परिवार)। भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा ” सहकारिता मंत्रालय की स्थापना” के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनाँक 29.06.2026 से 06.07.2026 के मध्य सहकारिता सप्ताह का आयोजन पूरे देश मे किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूरे छत्तीसगढ़ में पैक्स सोसाइटियों में आज सहकारी सप्ताह का शुभारभ किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक, ( अपेक्स बैंक) मुख्यालय, नवा रायपुर में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता द्वारा सहकारी ध्वजारोहण कर सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के एन कांडे व बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।







