रायपुर

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्यवाही, जुर्माना वसूला गया

बीरगांव (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम की टीम द्वारा अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान 9 दुकानदारों से कुल 12 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए तथा उनसे कुल 6,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 04.05.2026 को भी अभियान चलाते हुए 22 फुटकर विक्रेताओं से 1 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए और उनसे 2,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
निगम आयुक्त ने सभी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही के दौरान उड़नदस्ता टीम के साथ स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जांघेल एवं श्री राजेश सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts