दुर्ग

भावभीनी विदाई:आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सेवानिवृत्ति कर्मचारीयो को शॉल,श्रीफल ओर प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित कर विदाई दी

  • निगम दुर्ग के 9 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर शाल और श्रीफल से विदाई

दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम के 09 कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित कर शाल और श्रीफल देकर विदाई दी गई।

यह आयोजन निगम मोतीलाल वोरा सभागार कक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके योगदान की सराहना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों वंदना श्रीवास्तव, सहा.ग्रेड-2,शीला यादव,सहा. शिक्षिका,पूनम सिंह,उच्च श्रेणी शिक्षिका,भूपत भारद्वाज, प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक,करुणा देवांगन,भृत्य,रुखमणी,सफाई कामगार ने अपने कार्यकाल के दौरान निगम के विभिन्न विभागों में अहम भूमिका निभाई। समारोह में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा, इन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से नगर निगम के कार्यों को सराहनीय ढंग से पूरा किया। आज हम उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर निगम के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ कुछ यादगार पल साझा किए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर उनकी सेवा और काम के अनुभवों पर चर्चा की, जो निगम के कार्यों के लिए अमूल्य योगदान रहे। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,लेखाधिकारी रेवाराम मनु,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह,शशिकान्त यादव,शोएब अहमद,ईश्वर वर्मा,परमेश्वर,शानू कोठारी,हेमलता वर्मा,किरण अग्रवाल,रेखा कुर्रे,गंगाधर ठाकरे सहित निगम अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

आयुक्त ने कहा कि कार्यभार मुक्त होने वाले कर्मचारियों को उनके निष्ठापूर्वक कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts