रायपुर (विश्व परिवार)। मंगलवार को रायपुर के वृंदावन हॉल में युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार (राष्ट्रीय अध्यक्ष) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में सुनील सोनी (विधायक, रायपुर), कन्हैया सोनी (समाजसेवी), शिरीष सोनी (समाजसेवी) उपस्थित रहे। वहीं संजीव कुमार सोनी (राष्ट्रीय सचिव) एवं निखिल सोनी (राष्ट्रीय युवा महासचिव) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं बालक भगवान के जयकारों के साथ हुआ। मंच संचालन गिरीश सोनी द्वारा किया गया। सामाजिक प्रस्तावना एवं एकता-संगठन के मूल मंत्रों की जानकारी राष्ट्रीय सचिव श्री संजीव कुमार सोनी ने दी। सुनील सोनी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकता और सहयोग पर बल दिया तथा राजनीति में संख्या बल की महत्ता को रेखांकित किया। शिरीष सोनी एवं कन्हैया सोनी ने समाज के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रावीण्य सूची में अंकल सोनी, वंशिका सोनी, गरिमा सोनी एवं चैतन्य सोनी को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों— शुभम सोनी (दुर्ग महामंत्री), आदित्य सोनी (दुर्ग जिला अध्यक्ष), वीरेंद्र सोनी (प्रदेश सचिव), आर्यन सोनी, दिलखुश सोनी (रायपुर युवा जिला अध्यक्ष) को शपथ ग्रहण एवं मनोनयन पत्र प्रदान कर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता एवं संगठन को प्रदेश के सभी 33 जिलों में विस्तार देने तथा अधिक से अधिक समाजिक बंधुओं को जोड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय युवा महासचिव निखिल सोनी एवं विकास सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।







