छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में मिले संक्रमित मरीज

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि राजनांदगांव में चिन्हित मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों मामलों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।
संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, बीमारी के लक्षण होने पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts