रायपुर

जागृति बहु मंडल द्वारा कॉपी वितरण

रायपुर (विश्व परिवार)। मिशन उत्कर्ष योजना के अंतर्गत जागृति बहु मंडल द्वारा शासकीय प्राइमरी स्कूल, विवेकानंद नगर में विद्यार्थियों के बीच कॉपियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल की सदस्यों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय आने तथा शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कॉपियां प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मंडल के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार जताया। जागृति बहु मंडल ने भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ जागृति बहू मंडल की सदस्याएँ—निधि, नीलू, नेहा, खुशबू, रेनू, ममता, पायल, सुनीता, आभा, रक्षा, रितु एवं पूजा उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts