देशनई दिल्लीविदेश

पायलट बनने का सपना रह गया अधूरा, कनाडा विमान हादसे में 2 भारतीय छात्रों की मौत

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर भारत लाने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना की जानकारी दी।
कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. कनाडा के आसमान में फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हुए एक भीषण विमान हादसे में दोनों छात्रों की जान चली गई।
पायलट बनने का ख्वाब संजोकर सात समंदर पार कनाडा गए दो होनहार भारतीय छात्रों की जिंदगी का सफर बेहद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गया. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है।
विमान हादसे पर वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को शोक व्यक्त किया. दूतावास ने सोशल साइट X पर पोस्ट कर लिखा, ‘वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
आगे दूतावास ने कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts