छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर-धमतरी में ED के छापे, रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के ठिकाने भी जांच के घेरे में

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के केवल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ही ठिकानों पर नहीं, बल्कि उनके कई करीबियों के भी ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, ईडी ने जीडी लॉजिस्टिक के संचालक अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है. इसी तरह रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा मारा है. इस कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के दर्जनभर अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts