Blog

भाटापारा जैन समाज के इतिहास में पहली बार आयोजित हुआ भव्य “जैन स्नेह संगम

  • नई सोच, नए विचार और आपसी प्रेम के साथ समाजजनों का यादगार मिलन समारोह संपन्न

भाटापारा (विश्व परिवार)। सकल दिगंबर जैन समाज, भाटापारा के तत्वावधान में समाज के इतिहास में पहली बार एक अभिनव पहल करते हुए “जैन स्नेह संगम” का भव्य आयोजन 10 नवंबर को SK Resort में किया गया। दोपहर 1:30 बजे से आयोजित इस विशेष मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के सभी परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना था।

समाज अध्यक्ष सवाई सिंघई पीयूष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की सबसे खास बात इसकी नवीन सोच और अनूठी परिकल्पना रही। आज की व्यस्त जीवनशैली में जहां सामाजिक मेल-मिलाप के अवसर कम होते जा रहे हैं, वहीं जैन स्नेह संगम ने समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब आने, परिचय बढ़ाने और आपसी रिश्तों में अपनत्व की मिठास घोलने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रति अपने महत्वपूर्ण योगदान एवं सेवाओं के लिए पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जतनी, संगीता जैन एवं संगीता सिंघई तथा उनकी कार्यकारणी समिति तथा पूर्व कोषाध्यक्ष श्री गौरव गदिया एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री विनोद जैन जी का सम्मान सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी दीपक,सुधीर, पंकज,हिमांशु,मनीष जैन ने कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। इस सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति समर्पण, सेवा भावना एवं नेतृत्व को सम्मानित करने की सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाया गया।

अपनत्व की मिठास, रिश्तों का एहसास। भाटापारा के अपनों का मिलन, खुशियों के साथ।
इसी भावना को केंद्र में रखकर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि समाज में नई ऊर्जा, नई सोच और सामूहिक सहभागिता का संदेश देने वाली एक सराहनीय पहल रहा।

आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, आपसी सहयोग और पारिवारिक संस्कारों में निहित है। समाज का प्रत्येक परिवार महत्वपूर्ण है और सभी को साथ लेकर चलने से ही एक सशक्त एवं संगठित समाज का निर्माण संभव है।जैन स्नेह संगम के अंतर्गत महिला मंडल के तत्वावधान में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों एवं रोचक गेम्स का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आनंद का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं उपस्थित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इन सभी कार्यक्रमों का कुशल संचालन एवं सफल आयोजन रानी एवं आयुषी द्वारा किया गया। उनकी रचनात्मकता, उत्साह और बेहतरीन संचालन ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया।सकल दिगंबर जैन समाज, भाटापारा ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts