छत्तीसगढ़रायपुर

पॉवर कंपनी डंगनिया औषधालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डंगनिया औषधालय द्वारा विद्युत कर्मियों के लिए निःशुल्क बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) एवं न्यूरो संबंधी समस्याओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनियों जनरेशन , ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने न्यूरो एवं आर्थो के विशेषज्ञों से परामर्श एवं जाँच की सुविधा प्राप्त की।
डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ . एच .एल पंचारी ने बताया कि शिविर में मरीजों द्वारा हड्डी संबन्धित, सुन्नपन, पीठ या गर्दन में दर्द जैसी समस्याओं के लिए परामर्श एवं जाँच की सुविधाओं का लाभ लिया गया एवं बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) हेतु निःशुल्क परामर्श एवं जाँच की सुविधा प्रदान की गई। विद्युत कंपनी के अधिकारी,कर्मचारी,पेंशनर्स एवं आश्रित परिवारजनों कुल 117 लोगों को निःशुल्क परीक्षण की सुविधा प्राप्त हुई।इस शिविर में डॉ .प्रफुल्ल महाकालकर एमबीबीएस ,एम एस ए एमसीएच (न्यूरो सर्जरी) एवं डॉ .अभिषेक त्रिपाठी एमबीबीएस, एमएस (आर्थों) ने सेवाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ .इंदू साहू,चिकित्सा अधिकारी डॉ . श्वेता जैन उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts