छत्तीसगढ़राजनंदगांव

तीन साल बाद भी अधूरा गौरीनगर-स्टेशनपारा अंडरब्रिज, 50 हजार लोग परेशान

राजनांदगांव (विश्व परिवार)। सालभर के अंदर पूरा होने वाला गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज का काम तीन साल बीतने के बाद भी अधूरा है। रेलवे द्वारा बरती जा रही है यह लापरवाही अब लोगों के मौत का कारण बन रही है। इसे लेकर कई बार आंदोलन किए गए हैं, लेकिन रेलवे अपनी जिम्मेदारी और जवाबदारी को निभाने में नाकाम साबित हुआ है।
गौरीनगर और स्टेशनपारा अंडरब्रिज निर्माण के चलते पटरीपार के करीब पचास हजार से अधिक लोगों आवाजाही के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। दोनों अंडरब्रिज निर्माण का डेडलाइन वर्ष 2024 तय किया गया था। लेकिन वर्तमान में बार-बार किसी न किसी वजह से काम के बंद होने और ठेकेदार के कार्य को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
बता दे अंडरब्रिज का कार्य पिछले लंबे समय से अधूरा होने के चलते वाहन चालकों को ओव्हरब्रिज से ही जाने एकमात्र विकल्प है, जिसके चलते यहां रोजाना वाहनों का जाम लगा रहता हैं। इस पर आम लोगो में रेलवे की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। रेल्वे स्टेशन अंडरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण ओव्हरब्रिज से रोजाना क्षमता से अधिक वाहन गुजर रहे हैं। लगातार जाम की स्थिति और दुर्घटना को देखते हुए बीच में डिवाइडर बनाया गया है, ऐसे में दोनों ओर से आने-जाने वालों वाहनों का जाम लगा रहता है।
भारी वाहनों के बीच दुपहिया वाहन चालकों को खतरे में सफर करना पड़ रहा है। अंडरब्रिज के बनने से जहां ओव्हरब्रिज पर दबाव कम होगा, वहीं लोगों को आवाजाही में सहुलियत होने के साथ समय की बचत होगी। ट्रेनों की आवाजाही के दौरान वाहन चालकों को रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं रुकना पड़ेगा। बहरहाल, अब निर्माण कार्य 2026 तक पूरा होने का रेलवे दावा कर रही है। निर्माण कार्य में सालभर की देरी के बाद भी ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ये तकनीकी कार्य अधूरे
नागपुर रेल्वे जोन के कंट्रक्शन विभाग के अनुसार, पटरी के बीचों-बीच पाइप लाइन हो और बिजली, इंटरनेट, सिग्नल पाइप की शिफ्टिंग व सुरंग पुशिंग जैसे कार्य बाकी है। यही कारण है कि रेलवे अब आगामी दिसंबर 2026 तक अंडरब्रिज निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है। लेकिन आय दिन कंट्रक्शन कार्य बंद रहने से इस पर भी संशय बना हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts