रायपुर (विश्व परिवार)। राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। आगामी तीन महीनों तक किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा। सुशासन तिहार और जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सेवा में ब्रेक माना जाएगा।





