छत्तीसगढ़रायपुर

MAIC में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल का भव्य स्वागत, रोवर-रेंजर टीम की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

रायपुर (विश्व परिवार)। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (MAIC) में 18 नवंबर 2026 को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नवनियुक्त मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय की MAIC Rover Crew and Ranger Team द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम “Scouting Odyssey – Felicitation” रखा गया। समारोह में डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल मुख्य अतिथि तथा श्री सत्यनारायण शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रोवर-रेंजर टीम की विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के रोवर क्रू एवं रेंजर टीम के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स फाउंडेशन के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। वहीं, डॉ. डिग्री लाल पटेल को रोवर-रेंजर क्षेत्र में पीएच.डी. से संबंधित उपलब्धि, सुश्री तोषी यादव को राष्ट्रपति पुरस्कार की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण करने तथा सुश्री विभूति वर्मा को ‘सर्वश्रेष्ठ रेंजर’ पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण MAIC Rover & Ranger Team की पहली पत्रिका “Time of MAIC Army” का विमोचन रहा। इस पत्रिका के माध्यम से रोवर-रेंजर गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सहभागिता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मंच प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देते हुए मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. कृष्ण कुमार खंडेलवाल के हाथों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेवा, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता के महत्व पर भी जोर दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने में रोवर लीडर डॉ. डिग्री लाल पटेल, इंचार्ज सुश्री कृति अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर सुश्री तोषी यादव, अध्यक्ष रोवर लीडर लाभ पुजारा, सचिव रेंजर हुमायरा फातिमा, कार्यक्रम सह-संयोजक रोवर लक्ष्य भोसले एवं कार्यक्रम निदेशक रेंजर किरण गौटिया का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts