रायपुर (विश्व परिवार)। नमन हॉलिडेज़ द्वारा संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के सभी यात्री 17 जून 2026 को सफलतापूर्वक एवं सकुशल रायपुर लौटे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा दल 4 जून 2026 को कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुआ था।
नमन हॉलिडेज़ के संस्थापक सरनजीत सिंह ने बताया कि यह उनकी 18वीं कैलाश मानसरोवर यात्रा थी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अत्यधिक ठंड एवं बर्फबारी के कारण यात्रा चुनौतीपूर्ण रही, किन्तु सभी यात्रियों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राक्षसताल, पवित्र मानसरोवर झील परिक्रमा, अष्टपद यात्रा एवं कैलाश परिक्रमा के दर्शन एवं पुण्य लाभ प्राप्त किए। साथ ही यात्रियों को दुर्लभ अमृत वर्षा एवं स्वर्णिम कैलाश (गोल्डन कैलाश) के निकट एवं स्पष्ट दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
यात्रियों के अनुसार यह यात्रा केवल एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाला एक आध्यात्मिक एवं परिवर्तनकारी अनुभव रही।
इस यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं में डॉ. सीमा जिंदल, पिंकी अग्रवाल, करुणा ठाकुर, रीमा ठाकुर, पार्वती अग्रवाल, मीना देवी अग्रवाल, शशिबाला सिंह, वंदना बोकड़े, लता हेडाऊ, रेखा देवांगन, मंजू अग्रवाल, निशांत देवांगन, राजेश कुमार देवांगन, संजय कुमार देवांगन, दामोदर मेहर, बिनोद कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार बेहरा, विष्णु सिंह ठाकुर, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण प्रताप सिंह एवं नवल किशोर अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।







