रायपुर (विश्व परिवार) । टियर कांगर वैली विद्यालय की सातवीं की छात्रा पार्थिवी रायपुर की निवासी मान्या चौबे पिछले दो महीनों से कला केंद्र रायपुर में गिटार, ड्रॉइंग एवं राइटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
मान्या ने मात्र 2 महीनो के भीतर गिटार की कई नई तकनीको को कला केन्द्र में सीखा और विभिन्न प्रकार के संगीत पैटर्न एवं फिंगर स्टाइल को सफलता पूर्वक एक्सप्लोर किया। जिससे उनकी उंगलियों की गति, ताल की समझ तथा गिटार बजाने में आत्मविश्वास पहले की तुलना में काफी बेहतर हुआ है।
मान्या की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ कम समय में भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
मान्या गिटार पर फिंगर स्टाइल तकनीकों को अधिक सटीकता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर पा रही हैं। इसके साथ ही ड्रॉइंग और राइटिंग गतिविधियों में भी उनकी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति क्षमता में सकारात्मक विकास देखने को मिला है।
मान्या चौबे की संगीत के क्षेत्र में अल्प समय में प्राप्त की गई सफलता से हर्षित होकर उनकी माता ओमवती चौबे और पिता बृजेश चौबे ने मान्या की सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित रायपुर कला केन्द्र और रायपुर नगर पालिक निगम को इस हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया है।
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर जिला प्रशासन के दिशा – निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा संचालित कला केन्द्र प्रतिभा को पहचान प्रशिक्षण और मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।







