छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम के नवनामांकित एल्डरमेन बी. श्रीनिवास राव और विक्रम सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नवनामांकित पार्षद एल्डरमेन शिवानंद नगर निवासी बी. श्रीनिवास राव एवं भनपुरी निवासी विक्रम सिंह ठाकुर का आज नगर निगम जोन 1 कार्यालय में पहुंचने पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अम्बिका साहू, परमिला बल्लाराम साहू, राजेश कुमार देवांगन, नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर सहित नगर निगम रायपुर के अन्य सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया एवं बी. श्रीनिवास राव एवं विक्रम सिंह ठाकुर को एल्डरमेन पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts