छत्तीसगढ़रायपुर

हाईटेंशन तार बनी काल, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के दौरान दो टेक्निशियन की मौत

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 साल) और आशीष चंद्राकर (19 साल) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना के प्रोफेसर कॉलोनी का पूरा मामला है. जहां शनिवार को एक घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तीन मजदूर पहुंचे हुए थे. काम के दौरान घटनास्थल से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में दो लोग आ गए. दर्दनाक हादसे में प्रमोद और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts