(विश्व परिवार)। कलम जब कागज पर चलती है तो इतिहास बनता है, और जब हिंदी में चलती है तो जन-आंदोलन बन जाता है। आज हिंदी पत्रकारिता दिवस है – उस परंपरा को नमन करने का दिन जिसने गुलाम भारत में आज़ादी की अलख जगाई और आज लोकतंत्र का पहरा दे रही है।पत्रकार दो शब्द से मिलकर बनता है पत्र + कार पत्र :- समाचार पत्र दस्तावेज सूचना
कार :- करने वाला लिखने वाला कार्य करने वाला यानी पत्र का कार्य करने वाला या समाचार पत्र के लिए लिखने वाला व्यक्ति ही पत्र कार कहलाता है। पत्रकार वो व्यक्ति है जो समाज की आँख कान ओर जुबान बनता है।वो घटनाओं को देखता है सवाल पूछता है ओर जनता तक खबर पहुंचता है। एक सफल पत्रकार के चार कार्य होते है सूचना देना जागरूक करना सवाल पूछना जनमत बनाना। सत्य निष्ठा निष्पक्षता निर्भीकता संवेदनशीलता जिम्मेदारी ये सब गुण एक पत्रकार में होते है।लोकतंत्र में भूमिका:-
पत्रकार को “लोकतंत्र का चौथा स्तंभ” कहा जाता है। विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका चलाती है, न्यायपालिका न्याय करती है। पर इन तीनों पर नज़र कौन रखे? कौन बताए कि जनता का पैसा कहाँ जा रहा है? यही काम पत्रकार करता है। इसीलिए उसे ‘Watchdog of Democracy’ भी कहते हैं।पत्रकार वो है जो *”सत्ता के गलियारे में सवाल लेकर घुस जाए और बाढ़ के पानी में माइक लेकर उतर जाए”*। न बिकता है, न झुकता है – बस सच के लिए लड़ता है।दिनांक 30 मई 1826 को पं. जुगल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से *’उदन्त मार्तण्ड’* निकालकर हिंदी पत्रकारिता का पहला दीप जलाया था। तब अंग्रेजी और फारसी का बोलबाला था, पर उन्होंने कहा – “अपनी बात अपनी भाषा में”। बस यहीं से शुरू हुई *सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता* की वो यात्रा, जो आज डिजिटल युग तक पहुँच गई है।
हिंदी पत्रकार न सिर्फ खबर देता है, वो समाज को जागरूक करता है। बाढ़ में फंसे गाँव की चीख हो या संसद में उठा सवाल – हिंदी का पत्रकार सबसे पहले वहाँ पहुँचता है। क्योंकि हिंदी भारत की मिट्टी की भाषा है। किसान, मजदूर, छात्र, गृहिणी – सब हिंदी अखबार पढ़कर, हिंदी न्यूज़ देखकर देश-दुनिया समझते हैं। यही हिंदी पत्रकारिता की असली ताकत है।
आज चुनौतियाँ बड़ी हैं। TRP की दौड़, फेक न्यूज़ का जाल और सोशल मीडिया का शोर। पर याद रखो, पत्रकार का धर्म सिर्फ सत्य है। कुर्सी किसी की भी हो, सवाल पूछना ही पत्रकारिता है। निष्पक्ष रहना ही उसका गहना है। पारदर्शिता ही उसकी पूंजी है।






