छत्तीसगढ़रायपुर

भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा फर्नीचर निर्माताओं एवं ट्रेडर्स के लिए एक उद्योग संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा दिनांक 19 जून 2026 को CAIT कार्यालय, रायपुर में फर्नीचर के निर्माताओं एवं ट्रेडर्स के लिए एक उद्योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य फर्नीचर क्षेत्र से जुड़े उद्योगों एवं व्यापारियों को भारतीय मानकों, गुणवत्ता आवश्यकताओं तथा मानकीकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरारी साई पैंकरा, मुख्य महाप्रबंधक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़; साजिद हुसैन सिद्दीकी, महाप्रबंधक; पवन जायसवाल, मुख्य प्रबंधक, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSIC), रायपुर; लोकेश परघनिया, संयुक्त निदेशक, एमएसएमई, रायपुर; मनोज कोठारी, अध्यक्ष, रायपुर फर्नीचर एसोसिएशन तथा  विजय पटेल, अध्यक्ष, रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन उपस्थित रहे। अनुरीता जोजो, निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। फालेन्द्र कुमार, वैज्ञानिक-डी ने भारतीय मानक ब्यूरो की विभिन्न गतिविधियों, लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा उद्योगों में भारतीय मानकों के उपयोग पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
आशीष अग्रवाल, वैज्ञानिक-सी ने फर्नीचर से संबंधित भारतीय मानकों, उत्पाद गुणवत्ता, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा तथा मानकीकरण से होने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने गुणवत्तायुक्त एवं मानक अनुरूप उत्पादों के निर्माण एवं विपणन में भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। साथ ही, मानक ऑनलाइन पोर्टल तथा बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से मानकों की खोज की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया एवं प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया। संगोष्ठी में फर्नीचर उद्योग से जुड़े निर्माताओं एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारतीय मानकों के अनुपालन एवं गुणवत्ता संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts