छत्तीसगढ़जगदलपुर 

जगदलपुर केंद्रीय जेल फिर चर्चा में, 10 दिनों में तीसरी मौत से मचा हड़कंप

जगदलपुर (विश्व परिवार)। बस्तर जिले का जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। क्योंकि महज 10 दिनों के भीतर जेल में तीसरी मौत का मामला सामने आया है, जिससे बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुधु कश्यप को अक्टूबर 2025 में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजायाफ्ता बंदी सुधु कश्यप को तबीयत बिगड़ने और रक्तचाप बढ़ने के बाद 6 जून को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 7 जून को उसकी मौत हो गई।
10 दिनों के भीतर तीसरी मौत
बता दें कि इससे पहले 31 मई को एक विचाराधीन महिला बंदी ने जेल परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 4 जून को नक्सल प्रकरण में बंद विचाराधीन कैदी रमेश कुंजाम की बाथरूम में गिरने के बाद मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने केंद्रीय जेल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इन मौतों के पीछे की परिस्थितियों की जांच किस दिशा में जाती है और जिम्मेदारियों का निर्धारण कैसे किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts