देशनई दिल्ली

अहमदाबाद से पुरी तक गूंजा ‘जय जगन्नाथ’, निकली भव्य रथयात्रा

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में संदेशों वाली झांकियां भी शामिल हैं। इस बार हाथियों को पैर में जंजीरों से बांधकर लाया गया और खड़िया पोल पर आते ही लोगों को सड़क से हटा दिया गया। पिछले साल रथ यात्रा के दौरान 3 हाथी बेकाबू हो गए थे।
जामालपुर जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। सुबह 7 बजे रथयात्रा निकली। सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सोने की झाड़ू से रथ के आगे सफाई कर यात्रा को रवाना किया।
वहीं ओडिशा के पुरी में पहंडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को रथों पर विराजमान किया जा रहा है। गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव सोने की झाड़ू से रथों के आगे सड़क की सफाई करेंगे। शाम 4 बजे श्रद्धालु 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर तक रथ खींचेंगे।

सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष सिंघवी ने रथ के आगे झाड़ू लगाकर रथ रवाना किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts