छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में लोक अदालत: 9 प्रकरणों का त्वरित निराकरण, जनसुविधाओं का निरीक्षण

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 1 कार्यालय में आयोजित लोक अदालत में न्यायमूर्ति ऋषि कुमार बर्मन की विशेष उपस्थिति रही। लोक अदालत में जोन क्षेत्र के 9 प्रकरणों की सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया गया।
लोक अदालत में पहुंचने पर नोडल अधिकारी, नगर निगम जोन 4 की जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी और जोन 1 के जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा ने न्यायमूर्ति ऋषि कुमार बर्मन का बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जोन 1 के लाइनमैनों ने गोगांव और पुरानी भनपुरी पानी टंकी में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायत की। इस पर न्यायमूर्ति ऋषि कुमार बर्मन ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।
जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा ने जानकारी दी कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जोन 1 कार्यालय में आरआरआर (रीयूज, रिड्यूस, रिसाइकल) सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां नागरिक अपनी पुरानी वस्तुएं दान कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। साथ ही फूड बैंक और सार्वजनिक प्याऊघर की भी व्यवस्था की गई है।
न्यायमूर्ति ऋषि कुमार बर्मन ने आरआरआर सेंटर, फूड बैंक और प्याऊघर का निरीक्षण कर जनसुविधाओं की सराहना की। इस दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, उप अभियंता गोपाल प्रधान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts