रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026’’ को मंजूरी देते हुए प्रदेश में स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने का रास्ता साफ किया।
कैबिनेट ने राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन को आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 6809 व्यक्ति एवं संस्थाओं को लगभग 11.98 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि को स्वीकृति दी गई।
बैठक में वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता से जुड़े वर्ष 2019 के पदावनति आदेश को निरस्त करने का भी फैसला लिया गया।







