देशनई दिल्ली

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा बागी गुट में शामिल

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पश्चिम बंगाल में सियासी संघर्ष (West Bengal Political conflict) का दौर बना हुआ है। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी से हार के बाद अपने अस्तित्व और टीएमसी (TMC) को बचाने की कोशिश में लगी ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा (Mamata Banerjee Suffered Another Major Setback) है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने ममता बनर्जी का साथ छोड़कर TMC बागी गुट का दामन थाम लिया है। मदन मित्रा ने बागी गुट के नेता रितब्रता बनर्जी (Ritabrata Banerjee ) का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है।
बुधवार दोपहर मदन मित्रा खुद गाड़ी चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने रितब्रता बनर्जी से मुलाकात की। रितब्रता से मिलने के बाद बाद इस्तीफे का ऐलान कर दिया और बागी गुट में शामिल हो गए।
दरअसल मंगलवार रात मदन मित्रा अचानक एंटाली के पूर्व विधायक स्वर्णकमल साहा के घर पहुंचे थे। यहीं से उनके पाला बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई थींष स्वर्णकमल साहा के बेटे संदीपन साहा खुद एंटाली से विधायक हैं और रितब्रता बनर्जी गुट के अहम नेता माने जाते हैंष यानी मदन मित्रा का इस घर में जाना साफ इशारा था कि वह ममता बनर्जी के खेमे से दूरी बना रहे हैं। अगले दिन बुधवार सुबह मदन मित्रा खुद गाड़ी चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने रितब्रता बनर्जी से मुलाकात की। रितब्रता से मिलने के बाद बाद इस्तीफे का ऐलान कर दिया और बागी गुट में शामिल हो गए।
मदन मित्रा पार्टी के पुराने और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। वह पहले भी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में बागी खेमे में शामिल होने का सीधा असर टीएमसी की अंदरूनी राजनीति पर पड़ेगा।
नगर भर्ती घोटाले में जांच एजेंसियों के रडार पर हैं मदन मित्रा
दरअसल, मदन मित्रा पहले से ही नगर भर्ती घोटाले में जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने उनके घर पर पांच घंटे तक तलाशी ली थी। इस साल जून में ईडी ने भी उनके घर पर छापेमारी की थी। अब इसी घोटाले में ईडी ने मदन मित्रा की पत्नी और दोनों बेटों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। परिवार को नोटिस मिलते ही मदन मित्रा का स्वर्णकमल साहा के घर पहुंचे और उसके बाद दीदी के साथ खेला हो गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts