छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बड़ी चोरी: चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, 800 किलो कॉपर वायर लेकर फरार हुए चोर; 10-12 लाख का नुकसान

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के हीरापुर इलाके में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में रात में घुसे चोर गिरोह ने चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।
मामला कबीर नगर थाना इलाके का है, जहां अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में रात करीबन डेढ़ बजे घुसे चोरों ने पहले चौकीदार को बांधकर बेदम पिटाई की, जिसके बाद करीब 800 किलो कॉपर वायर काटकर फरार हो गए. चोर कापर वायर के साथ फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत डीवीआर भी लेकर फरार हो गए. चोरी किए गए वायर की कीमत करीब 10-12 लाख रुपए आंकी गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts