रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री संतन देवी जांगड़े भारतीय प्रशासनिक सेवा (2016) को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आज यहां मंत्रालय में सुश्री जांगड़े को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी और कलेक्टर बनने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मंत्रालय में सुश्री जांगड़े के विदाई समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया ने कहा कि सुश्री जांगड़े ने स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में बहुत अच्छा कार्य किया है। श्री कटारिया ने उन्हें कलेक्टर नियुक्त होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिला कलेक्टर के रूप में कार्य करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के रूप में बेहतरीन कार्य कर जिले के लोगों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिलवाये एवं जिले के विकास के कार्य करवायेंगी तथा अपनी अच्छी प्रशासनिक क्षमता से लोगों की सेवा करेंगी। कार्यक्रम में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने भी उन्हें उज्जव भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं उनकी स्वास्थ्य विभाग में स्थापना के दौरान उनकी सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सम्बोधित किया एवं बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।







