छत्तीसगढ़रायपुर

देवेन्द्र नगर में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, परम पूज्य इंद्रेश जी महाराज के मुखारविंद से श्रवण किया कथा का दिव्य रस

  • देवेन्द्र नगर में भागवत कथा के दिव्य रस में डूबे विधायक पुरन्दर मिश्रा, इंद्रेश जी महाराज से लिया आशीर्वाद
  • भागवत कथा के दिव्य रस में सराबोर हुए पुरन्दर मिश्रा

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के देवेन्द्र नगर में भाजपा जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने परम पूज्य इंद्रेश जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रीमद् भागवत कथा के आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ कथा का श्रवण करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का दिव्य स्वरूप है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं उनके जीवन संदेश का श्रवण मनुष्य को धर्म, सत्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
उन्होंने आयोजन के लिए भाजपा जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति एवं समस्त आयोजक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।
इस अवसर पर पूज्य शदाणी दरबार पीठाधीश डॉ. युधिष्ठिर लाल , पियूष मिश्रा , तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी , जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल , जिला मंत्री अर्चना हुकरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts