रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल रायपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क अभियानों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, मंडल प्रभारी सतीश झुगानी, भाजपा जिला मंत्री अर्चना हुकरे, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, अन्नू ठेठवार चटर्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, मंडल महामंत्री हरिवंश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, अविनाश चटर्जी, छाया पार्षद ज्ञानचंद चौधरी, मंडल मंत्री लता जगत, भरत बया, कोषाध्यक्ष वर्षा सहिस, साधना चक्रवर्ती, मनीष सेन, सूरज यादव, अजय गुप्ता, मिलेश नायक, पूर्णिमा देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री आर्यांश मिश्रा, योगी नरेश साहू, खेमा सागर हियाल, भास्कर धनकर, ओम साहू, नीरज धुरंधर, दादू शुक्ला, यशवर्धन अग्रवाल, ऋषभ उत्तम साहू, आर्यन श्रीवास्तव, दिव्या पवार, डाली, आदित्य मिश्रा, गन्नू बाला, दिनेश कुमार यादव, प्रभात मिश्रा, नितिन सेन, मोनू साहू, चंद्रकांत निर्मलकर, अनुज चौबे सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आगामी अभियानों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।







