छत्तीसगढ़रायपुर

मोवा फायरिंग केस अपडेट: अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई दूसरी युवती, मौत का आंकड़ा 2

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर फायरिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही दूसरी साली दुर्गेश्वरी ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। अब इस मामले में दो युवतियों की मौत हो चुकी है। पूरा मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।
क्या है मामला ?
दरअसल, मोवा-पंडरी इलाके में आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि आरोपी को उसके बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था, जिससे वह नाराज था. विवाद में जितेंद्र ने आक्रोश में अपनी पास रखी पिस्टल से मौके पर मौजूद दोनों सालियों पर करीब 3 राउंड फायरिंग कर दी. आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी के कब्जे से पिस्टल जब्त कर लिया गया है. रायपुर नॉर्थ जोन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी वारदात के वक्त नशे में था।
डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है. आरोपी जितेंद्र वर्मा और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों पर गोली मार दी. पुलिस कमिश्नरेट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts