छत्तीसगढ़रायपुर

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा ने किया बाबासाहेब को नमन, कर्मवीर सिंह बोले- संविधान हमारी ताकत

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा है कि संविधान गौरव दिवस भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के समस्त मनीषियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारी ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा का प्राण है। श्री सिंह ने गुरुवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को चरितार्थ करने के लिए ही हम सब ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ निरन्तर कार्य कर रहे हैं। एक संगठन के कार्यकर्ता के रूप में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। संविधान हमें अधिकार देता है, तो साथ ही राष्ट्र के प्रति हमारे मौलिक कर्तव्यों का बोध भी कराता है।
विदित रहे,भाजपा प्रदेश कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया और भारतीय संविधान के महत्व और राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब के अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री द्वय अखिलेश सोनी व डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, भाजपा नेत्री श्वेता शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts