नई दिल्ली (विश्व परिवार)। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के अन्य सांसदों ने सदन परिसर में जोरदार हंगामा किया. 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर गृह मंत्री का जवाब की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर शुरू हो विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस एक्शन पर गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर जवाब मांगा जा रहा है।
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर जवाब देने की मांग की है. नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया।
विपक्षी सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को घेर रहे हैं. उनकी स्पष्ट मांग है कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें।
विपक्ष सदन में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के जवाब की मांग कर रहा है. विपक्ष का कहना है कि सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएं और जवाब दें कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया गया?
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी सदन में आकर बयान दें. चर्चा होती है, तो हम उसमें शामिल होने के लिए तैयार हैं, अगर चर्चा से ही कोई समाधान निकल सकता है तो. उन्होंने आगे कहा कि अगर गृह मंत्री जवाब नहीं देंगे तो इसे सदन का अनादर माना जाएगा।
लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को 11 बजे शुरू हुई और एक मिनट में 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. वहीं राज्यसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।







