देशनई दिल्ली

संसद सत्र से पहले सियासी हलचल तेज, 30 नवंबर को लोकसभा में पेश होंगे अहम बिल; परिसीमन और महिला आरक्षण पर चर्चा संभव

 नई दिल्ली (विश्व परिवार)। संसद सत्र से पहले केंद्र सरकार और विपक्ष ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में सेवातीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण बिल लाएंगे। विपक्ष बहस में हिस्सा ले।
कैबिनेट बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार धोखे से बहुमत जुटा रही है।
उधर, कांग्रेस ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। शाम 4:30 बजे दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts