देशनई दिल्ली

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, NDA ने चुनाव आयोग से की धांधली की शिकायत

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कर्नाटक में SIR की प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में गड़बड़ियों को लेकर NDA ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की है. NDA का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक औपचारिक शिकायत सौंपकर राज्य में जारी मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने का आरोप लगाया है।
NDA प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी को मतदाता सूची SIR में अनियमितताओं की शिकायत की, जिसमें घर-घर सत्यापन न होने का आरोप लगाया।
कर्नाटक NDA प्रतिनिधिमंडल के शिकायत में यह कहा गया है कि बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करने के बजाय कम्युनिटी हॉल, मस्जिदों और अधिकारियों के घरों में सामूहिक रूप से मनमाने तारीके से प्रक्रिया को किया जा रहा है।
शिकायत में यह मांग की गयी है कि सभी गणना प्रपत्रों की तत्काल जांच तथा घर-घर जाकर अनिवार्य रूप से दोबारा सत्यापन करके ही पूरा किया जाए. साथ ही यह भी खग गया है कि इस गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों और नेताओं पर सख्त कार्रवाई तुरंत हो।
NDA प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने पत्र में लिखा कि इसके सबूत सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं और मुख्यधारा की मीडिया ने भी इसे दिखाया है. BLO घर-घर जाकर सत्यापन नहीं कर रहे हैं और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को शिविरों में बुलाया जा रहा है।
SIR करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी स्वीकृत प्रक्रिया की बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र की मूल भावना कमजोर हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी दावा किया कि राज्य के कई हिस्सों से कई शिकायतें मिली हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts