दिल्ली (विश्व परिवार)। कॉकरोच जनता पार्टी और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनकारियों ने पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि हिरासत और मारपीट से आंदोलन को रोका नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन किसी झंडे, पार्टी या एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। यह दिल्ली से मुंबई तक जारी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, नेहा बोरा, एक्टर प्रकाश राज, एडवोकेट कपिल सिब्बल और प्रशांत भूषण शामिल हुए।
दीपके ने बुधवार को कहा था कि CJP 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर से प्रदर्शन करेगी। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।







