देशनई दिल्ली

राहुल गांधी और किरेन रिजिजू की 50 मिनट बैठक, फिर भी नहीं टूटा संसद का गतिरोध

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से संसद परिसर में मुलाकात की. बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब 50 मिनट तक चली, जिसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मांगी. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात में रिजिजू ने परिसीमन और महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का सहयोग मांगा था।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रिजिजू से स्पष्ट कहा कि सदन में गृह मंत्री के बयान के बिना कार्यवाही नहीं चलेगी. आज भी संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मकर द्वारा पर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच एक अहम बैठक हुई है. इस बैठक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं. सूत्रों के अनुसार, परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्षी दलों का रुख जानने की कोशिश की है।
हालांकि, राहुल ने साफ किया कि चंदा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी. आज भी संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने मकर द्वारा पर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
दरअसल, यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब विपक्ष लगातार सदन में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री की उपस्थिति की मांग करते हुए हंगामा कर रहा है. इस 50 मिनट की लंबी बैठक के बाद भी संसद के मौजूदा गतिरोध पर तुरंत कोई बड़ा राजनीतिक समझौता या समाधान सामने नहीं आयामाना जा रहा है कि सदन का गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार ने इस बैठक के माध्यम से परिसीमन बिल पर विस्तार से चर्चा की बात की. खास बात है कि 10 दिनों के भीतर राहुल गांधी और किरन रिजिजू की यह दूसरी मुलाकात है।
संसद के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है. इस 50 मिनट की लंबी बैठक के बाद भी संसद के मौजूदा गतिरोध पर तुरंत कोई बड़ा राजनीतिक समझौता या समाधान सामने नहीं आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts