देशनई दिल्ली

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, NEET और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. सरकार से नीट पेपर लीक पर सवाल कर रहे है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले राहुल गांधी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 10 साल में 152 पेपर लीक देश में लीक हुए हैं. पर सजा इसमें से अभी तक किसी को नहीं मिली है।
NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि देश के कई छात्र अत्यधिक मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा भी उठाया. सबसे पहले उन्होंने ने एक वीडियो चलाया, जिसमें पुलिस छात्रों पर लाठी चार्ज कर रही थी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कर रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत सरकार का एजुकेशन बजट 1.4 लाख करोड़ है. NEET परीक्षा पर भारतीय माता-पिता 1.32 लाख करोड़ खर्च करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था पर बहुत ज्यादा ही काम करने की जरूरत है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts