रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।







