छत्तीसगढ़रायपुर

राहुल गांधी को डिप्टी CM विजय शर्मा की चुनौती, नक्सलवाद के मुद्दे पर बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार हूं

रायपुर (विश्व परिवार)। इन दिनों देश-प्रदेश में नेताओं का एक-दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला शुरू हो चला है. प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से कनेक्शन और देशद्रोह के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चु्नौती दे दी है. उनकी चुनौती को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती दे दी है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, किसी भी वक्त डिबेट को तैयार हूं. आपकी पार्टी के कुछ नेता नक्सली को अपना हीरो बताते हैं. जिन्होंने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी. क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts