कोरिया (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कटगोड़ी नौगई तिहरे हत्याकांड के मृतक परिवार से मिलने बैकुंठपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, ये हत्याकांड षड्यंत्र से प्रेरित है और पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बुलडोजर वाले बयान पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा, पहले खुद का विभाग संभाल लें, स्कूल खुल गए बस्ता किताबें बटी नहीं है और बुलडोजर चलाने चले हैं।
पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नए सिरे से करें जांच : बघेल
क्षेत्रीय विधायक को लेकर भूपेश ने कहा कि सत्ता की चमक दमक में सरकार के नेता संवेदनाएं भूल चुके हैं। पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली संदिग्ध है। तत्काल जिले के सारे पुलिस अधिकारियों का तबादला करके इस हत्याकांड की नए सिरे से जांच की जानी चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो और अंबिका सिंहदेव मौजूद रहे।
मृतक के परिजनों ने कहा – भूपेश है तो भरोसा है
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक के परिजनों से भेंट किया। घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।पीड़ित परिवार ने भूपेश बघेल से खुद पर घटी घटना को पुलिस की लापरवाही बताते हुए अब तक की पूरी कार्रवाई बताई। साथ ही घटना की सीबीआई जांच सहित बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने कहा, भूपेश है तो भरोसा है, दाऊ हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं।







