छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में Blinkit के संचालन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर भवन सील

रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग और राजस्व विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र में समता कॉलोनी में प्रगति कॉलेज के पास ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस ब्लीन्कीट के भवन की व्यवस्था का नियमानुसार औचक निरीक्षण जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल, चंद्रकांत बर्गे सहित जोन 7 नगर निवेश विभाग और राजस्व विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान समता कॉलोनी मार्ग में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस ब्लीन्कीट भवन में पार्किंग व्यवस्था नियमानुसार नहीं पायी गयी और भवन में अग्निशामक व्यवस्था नियमानुसार सही नहीं पायी गयी भवन में व्यवसाय संचालन नियमानुसार पूर्णता प्रमाणपत्र के बिना संचालन किया जाना स्थल पर पाया गया।
इसे देखते हुए जोन, 7 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में स्थल पर नगर निगम जोन 7 की टीम द्वारा समता कॉलोनी में ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस ब्लीन्कीट भवन को सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts