रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा आज श्याम नगर स्थित झूलेलाल धाम में स्वर्गीय खेमचंद मिरघानी के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत श्री मिरघानी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।







