छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने छात्राओं को बांटी साइकिलें, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

रायपुर (विश्व परिवार)। आज पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत संत कंवर राम स्कूल कटोरा तालाब में स्कूल की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी द्वारा साइकिल वितरण किया गया और उनको शुभकमनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करते रहने, आगे बढ़ते रहने, अपना हौसला बनाए रखने और अपने स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन करने का संकल्प लेकर पढ़ाई में जुट जाने की स्कूल के सभी छात्राओं से विनम्र अपील मंच से की. साइकिल पाकर स्कूल के छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
,इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नगर निगम रायपुर की पार्षद स्वप्निल मिश्रा सहित सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा महामंत्री शैलेन्द्र ,बबला होतवानी , कैलाश राजपूत, प्रशांत जगत,वार्ड पार्षद कार्यालय सहायिका सुश्री गायत्री देवांगन, संत कँवरराम स्कूल कटोरा तालाब की प्रधानाचार्य सुचि विश्वास स्कूल के अन्य शिक्षकगणों एवं स्टाफ कर्मचारियों के साथ मिलकर स्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरण किया और उनको हार्दिक शुभकामनायें दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts