रायपुर (विश्व परिवार)। आज नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 2 के कार्यालय में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ एवं जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की उपस्थिति में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की व्यवस्था हेतु नगर निगम जोन 2 जल विभाग की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में चलाए जा रहे विभागीय टैंकर, किराये के टैंकर की सतत मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित क्षेत्र के पार्षदों से समन्वय स्थापित कर पेयजल की आपूर्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पावर पंप/हैंड पंप में खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कार्य कराने तथा खराब हुए पंप मोटर को बदलने एवं मरम्मत कार्य के लिए लगने वाली सभी आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने, टोटीविहीन सार्वजनिक नलों में तत्काल टोटी लगाने तथा जोन में चल रहे पाइपलाइन विस्तार एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्य महेंद्र खोड़ियार, अवतार भारती बागल, पार्षद खपपति सोनी, पार्षद शेख मुशीर, कृतिका जैन, रामहिन कुर्रे, जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता पी. डी. धृतलहरे, कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र (जल), सहायक अभियंता गोविंद साहेब बंजारे, सहायक अभियंता योगेंद्र कुमार देवांगन (फिल्टर प्लांट), उप अभियंता सुधीर भट्ट एवं उप अभियंता योगेंद्र साहू, स्मार्ट सिटी से गोपाल एवं सुपरवाइजर स्मार्ट सिटी उपस्थित रहे।







