झांसी (विश्व परिवार) । भगवान महावीर निर्वाण महामहोत्सव समिति की सभा सारिका अरुण जैन सिर्स के निवास पर देवेंद्र जैन मगरपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दैनिक जागरण के आह्वान पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रभात फेरिया निकालने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि दिनांक 16, 17 एवं 18 जून को प्रातः 6:00 बजे से प्रभात फेरिया निकाली जायेंगी ।
प्रभात फेरिया मुकेश जैन वीडियो, प्रदीप जैन वर्द्धमान एवं आर के जैन रेलवे के मुख्य संयोजन में निकाली जाएंगी ।
इस मौके पर रेलवे को 36 वर्षों की उपलब्धि पूर्ण सेवा उपरांत सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति पाने पर आर के जैन रेलवे का समिति द्वारा सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर राजीव जैन “अहिंसा” संजय जैन (छतरपुर) अमित जैन प्रधान, वैद्य सचिन जैन, मुकेश वीडियो, प्रदीप जैन वर्धमान आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन संजय जैन “कर्नल” ने एवं आभार अरुण जैन “सिर्स” ने व्यक्त किया ।







