धर्म

पूज्य जैन आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने दिया 25 दिवसीय 5100 किमी लंबी श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा को मंगल आशीर्वाद – विश्व जैन संगठन

दिल्ली (विश्व परिवार)। जैन तीर्थ वीरोदय, निर्माण विहार, दिल्ली में विराजमान पू. आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 5 जून 2026 को आयोजित मंशा पूर्ण विधान में पू आचार्य श्री ने संगठन के पदाधिकारियों को गिरनार धर्म यात्रा की सफलता हेतु मंगल आशीर्वाद दिया और समस्त समाज से प्रतिदिन देव दर्शन और तीर्थंकरों के मोक्ष कल्याणक पर गिरनार जी और शिखर जी वंदना हेतु मार्गदर्शन दिया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने लक्ष्मी नगर, शकरपुर एवं निर्माण विहार मंदिर कमेटियों से पूर्ववत गिरनार यात्रा से पूर्व जागरूकता हेतु रैली निकालने और समस्त समाज से अगामी 20 जुलाई 2026 को भगवान नेमीनाथ के मोक्षकल्याणक पर गिरनार जी वंदना करने हेतु निवेदन किया।

भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने गुजरात तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा सभी जैन श्रद्धालुओं के गिरनार में रहने एवं भोजन आदि कीे पूर्ववत सुविधा दिए जाने की जानकारी दी।

सभा में संगठन के सम्मानित सदस्य अनुज जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन PNB, संगठन की लक्ष्मी नगर शाखा से अतुल जैन, अमित जैन उपस्थित रहें।
प्रसिद्ध मंच संचालक सुरेंद्र जैन मिंटू ने संगठन द्वारा शिखर जी की पवित्रता के आंदोलन और गत वर्ष गिरनार धर्म पद यात्रा की जानकारी देते हेतु सभी से यात्रा में सहयोग और सहभागिता करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts