दुर्ग

बैगा पारा में 18.24 लाख रुपये से होगा सड़क का डामरीकरण, लोक कर्म प्रभारी ने किया निरीक्षण

  • गोपाल मंदिर से चंद्राकर ट्रेडर्स तक सड़क का होगा बीटी रिन्यूवल, निर्माण कार्य से पहले स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

दुर्ग (विश्व परिवार)। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर आज वार्ड क्रमांक 9 बैगा पारा में सड़क डामरीकरण कार्य को लेकर आज लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं सभापति श्याम शर्मा द्वारा एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर एवं ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद जीतू ताम्रकर, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर एवं उप अभियंता करण यादव के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।गोपाल मंदिर से चंद्राकर ट्रेडर्स, बैगा पारा स्टेडियम के समीप तक सड़क का बीटी रिन्यूवल (डामरीकरण) कार्य 18.24 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थल की स्थिति, साफ-सफाई एवं निर्माण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने सड़क निर्माण क्षेत्र में बाधा बन रहे सड़क किनारे रखे बिल्डिंग मटेरियल,सहित पुराने कबाड़ गाड़ीयो एवं ठेले को हटाने की अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा कराने में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। उल्लेखनीय है कि कल महापौर अलका बाघमार द्वारा उक्त स्थल पर भूमिपूजन कर डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts